UP Election News 2022 यूपी विधानसभा चुनाव 2022 की ख़बर
UP Election News 2022 यूपी विधानसभा चुनाव 2022 की ख़बर
उत्तर प्रदेश में रायबरेली सदर विधानसभा सीट की एमएलए यानी मेम्बर ऑफ लेजिस्लेटिव एसेंबली अदिति सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है.

प्रियंका गांधी की प्रियंका मौर्य ने बीजेपी जॉइन कर ली है. प्रियंका मौर्य को प्रियंका गांधी के अभियान ”लड़की हूं, लड़ सकती हूं” का चेहरा बनाया गया था. उन्हें इस कैम्पेन में पोस्टर गर्ल के तौर पर यूज़ किया था लेकिन ”लड़की हूं, लड़ सकती हूं” अभियान के विपरीत उन्हें ही चुनाव लड़ने का मौका नहीं दिया गया. जब उन्हें लड़ने से मना कर दिया गया तो उन्होंने लखनऊ में बीजेपी की सदस्यता ले ली.
प्रियंका मौर्य ने कहा ”समाज सेवा के लिए मैं कांग्रेस से जुड़ी थी, मुझे कहा गया आप मेहनत करें फल ज़रुर मिलेगा। एक स्लोगन मिला लड़की हूं लड़ सकती हूं। मैं आज कहती हूं लड़की हूं लड़ने का हुनर रखती हूं, मेहनत भी की, परिणाम भी अच्छे आए पर मुझे लड़ने का मौका नहीं मिला”
प्रियंका ने कहा, मैंने क्षेत्र में बहुत काम किया है, लेकिन टिकट वितरण पूर्व नियोजित था। मुझे टिकट नहीं दिया गया, लेकिन मैं एक योग्य उम्मीदवार थी।