अमर भारती साहित्य संस्कृत संस्थान ने नवगीत पर विचार गोष्ठी आयोजित की

अमर भारती साहित्य संस्कृत संस्थान ने नवगीत पर विचार गोष्ठी आयोजित की

अमर भारती साहित्य संस्कृत संस्थान ने आयोजित की विचार गोष्ठी
गाजियाबाद। कवि नगर स्थित जानकी सभागार में अमर भारती साहित्य संस्कृति संस्थान द्वारा एक भव्य नवगीत विचार गोष्ठी एवं काव्य पाठ का आयोजन किया गया। साहित्य और संगीत के समन्वित स्वरूप को समर्पित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रतिष्ठित साहित्यकारों, कवियों और गीतकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सुभाष वशिष्ठ ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में सुप्रसिद्ध साहित्यसेवी वेद शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में युवा साहित्यकार राहुल शिवाय मंच विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम को दो सत्रों में विभाजित किया गया। पहले सत्र का केंद्र बिंदु नवगीत रहा, जिसमें इस विधा के सामाजिक, सांस्कृतिक और सृजनात्मक पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष, देश के प्रख्यात गीतकार, साहित्यकार एवं पत्रकार डॉ. धनंजय सिंह की विशेष उपस्थिति ने आयोजन को और भी गरिमामय बना दिया।

कार्यक्रम में प्रवीण कुमार, वेद प्रकाश शर्मा, डॉ. धनंजय सिंह, कुमार सुबोध, अनिकेत शर्मा, राहुल शिवाय, सुभाष वशिष्ठ, विलास सिंह, बीके शर्मा, सोमनाथ शर्मा, अमरेंद्र कुमार राय, रजनी सिंह, स्नेह लता, अंजू शर्मा, आकाश शर्मा, संदीप चौधरी, धीरेंद्र त्रिपाठी, इंद्रजीत, सुकुमार मासूम, बृजेश सिंह, संजय शुक्ला, अजय वीर त्यागी, सर्वो त्यागी और ममता सिंह, रवि कुमार सरिता विजय शर्मा, सुखबीर जैन, डॉ तारा गुप्ता, अभिषेक कौशिक प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *