जनकपुरी ब्रह्माकुमारी केंद्र में क्रिसमस कार्यक्रम, आध्यात्मिक सौगातों का आदान-प्रदान

जनकपुरी ब्रह्माकुमारी केंद्र में क्रिसमस कार्यक्रम, आध्यात्मिक सौगातों का आदान-प्रदान

नई दिल्ली।
जनकपुरी स्थित ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र में क्रिसमस (X-Mas) के पावन अवसर पर एक सौहार्दपूर्ण एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में वेस्ट दिल्ली चर्च से जुड़े प्रमुख अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में रेव. अमित मसीहरेव. रचना गुप्ताब्रदर रोहित कुमार एवं कोरल्स टीम ने सहभागिता की। इस अवसर पर आपसी प्रेम, शांति और आध्यात्मिक एकता का सुंदर संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान बीके विजया लक्ष्मी दीदी द्वारा रेव. रचना गुप्ता को ईश्वरीय सौगात भेंट की गई, वहीं फादर अमित जी को भी स्नेहपूर्वक उपहार प्रदान कर उनका सम्मान किया गया। यह क्षण विभिन्न आध्यात्मिक परंपराओं के बीच सौहार्द और सम्मान का प्रतीक बना।

क्रिसमस के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा कि यह पर्व प्रेम, त्याग, सेवा और मानवता के मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम का उद्देश्य सभी धर्मों के बीच आपसी भाईचारे को मजबूत करना और शांति का संदेश फैलाना रहा।

पूरे वातावरण में उल्लास, सौहार्द और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार देखने को मिला। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि आध्यात्मिक मूल्यों के माध्यम से समाज में प्रेम और एकता को और सशक्त किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *