उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी(Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami) ने टनकपुर में बाढ़ नियंत्रण कार्यों का निरीक्षण किया

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी(Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami) ने टनकपुर में बाढ़ नियंत्रण कार्यों का निरीक्षण किया।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी(Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami) ने 18 नवंबर 2022 शुक्रवार को टनकपुर का दौरा किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने शारदा घाट पर सिंचाई विभाग द्वारा कराए जा रहे बाढ़ नियंत्रण कार्यों का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आदि शक्ति मंदिर के पास घाट निर्माण कार्य और घस्यारा मंडी के पास निर्माणाधीन तटबंध समेत तमाम विकास कार्यों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तय समय पर पूरी क्वालिटी के साथ काम पूरा करने को कहा।

इस दौरान जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी, पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा,पालिकाध्यक्ष विपिन वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष  निर्मल महरा, प्रदेश मंत्री हेमा जोशी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

इससे पहले मुख्यमंत्री धामी ने शारदा घाट में विधिवत पूजा अर्चना कर प्रदेश में खुशहाली की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *