Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर में नैचुरोपैथी और योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया
Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर में नैचुरोपैथी और योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया

Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 18 नवंबर 2022 शुक्रवार को टनकपुर में नैचुरोपैथी और योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सूर्योदय सेवा समिति द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा (नेचुरोपैथी) एवं योग संगोष्ठी कार्यक्रम में शामिल हुये। इस अवसर पर उन्होंने प्राकृतिक मड थेरेपी को बढ़ावा देते हुए मड बाथ (गीली मिट्टी से स्नान) भी किया।

मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक चिकित्सा शिक्षा पद्धति के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अध्यापको एवं छात्र – छात्रों को सम्मानित किया। राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की भूमि प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण भूमि है। उन्होंने कहा ऋषियों और संतो की तपस्थली उत्तराखण्ड सदैव से ही विश्व कल्याण के लिए ज्ञान का प्रचार प्रसार करती रही है। यह योग, आयुष, आध्यात्म की भूमि है।

उन्होंने कहा आध्यात्मिक और धार्मिक चेतना की जागृति का जो संगम हमारी देवभूमि में देखने को मिलता है वह अद्भुत है। प्राचीन काल से ही आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग का ज्ञान इसी धरती से हमारे ऋषियों द्वारा विश्व के समक्ष प्रस्तुत किया गया। उन्होंने कहा राज्य सरकार भी प्राकृतिक चिकित्सा को बढावा देने एवं इसके प्रचार- प्रसार, करने के लिए प्रतिबद्ध और सक्रिय है।

Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मनुष्य के जीवन में सबसे बड़ा सुख उसके निरोगी रहने का है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत अपनी प्राचीन संस्कृति, सभ्यता और ज्ञान का परिचय संपूर्ण विश्व को करा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पूरी दुनिया ने हमारी प्राचीन संस्कृति के मूल आधार “योग” को अपनाया है और इसका महत्व समझा है। इसी का ही परिणाम है कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर आज विश्व के सभी देश योग दिवस मना रहे हैं। उन्होंने कहा राज्य एवं केंद्र सरकार साथ मिलकर प्रदेश में योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा के विकास हेतु निरंतर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड के विकास हेतु हर वह जरूरी निर्णय ले रही है जो हमारे राज्य को आगे ले जाएगा। उन्होंने कहा हमने अपने वादे के अनुसार समान नागरिक संहिता के लिये समिति का गठन किया है। समिति द्वारा जल्द ही फाइनल ड्राफ्ट बनाकर पूरा कर लिया जाएगा। हमारे राज्य के साथ ही देश के अन्य राज्य भी अब समान नागरिकता संहिता पर कार्य कर रहे हैं।
Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भ्रष्टाचार पर रोक के लिए 1064 टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। उन्होंने कहा विभिन्न विभागों से रिक्त पड़े पदों की सूची मांगी गई है, ताकि जल्द से जल्द भर्ती कराई जा सके।