UP Election 2022 News यूपी विधानसभा चुनाव 2022 की न्यूज़
UP Election 2022 News यूपी विधानसभा चुनाव 2022 की न्यूज़
17 जनवरी 2022 की ख़बरें
उत्तर प्रदेश को ऑक्सीजन उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने के लिए हमने प्रदेश में 551 ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए हैं। राज्य के प्रत्येक ज़िले में एक समर्पित एकीकृत कोविड नियंत्रण केंद्र है: गाजियाबाद में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

योगी जी कह रहे थे कि वो मथुरा से चुनाव लड़ेंगे और फिर कहा कि अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे। अब उन्हें अपने ही गृह शहर में भेजा गया है। योगी जी को गोरखपुर से टिकट देना ये दर्शाता है कि भारतीय जनता पार्टी कमजोर हुई है: महाराष्ट्र के मंत्री और NCP नेता नवाब मलिक
अखिलेश यादव को पूरा ध्यान चुनाव पर लगाना चाहिए। अखिलेश यादव को भी सबको साथ लेकर ये लड़ाई लड़नी होगी। अहंकार सबको डूबाता है। लोग बहुत बड़ी अपेक्षा के साथ अखिलेश को देख रहे हैं: शिवसेना नेता संजय राउत
उत्तर प्रदेश की टक्कर और चक्कर राजनीति में बहुत महत्वपूर्ण है योगी जी गोरखपुर से लड़े या अयोध्या से लड़े ये उनका अधिकार है। लेकिन देश में जो अराजकता है, गंगा में लाशों को बहते देखा गया, इससे ज़िंदा लोग तो उन्हें वोट नहीं देंगे: शिवसेना नेता संजय राउत
हमारे अनुसार भारत में कोविड फरवरी के अंत तक ख़त्म हो जाएगा। अब तक किसी बड़े राज्य ने कोविड पीक को पार नहीं किया है। कुछ राज्य अगले एक हफ्ते में कोविड पीक को पार करेंगे: IIT कानपुर के प्रोफेसर मनिंदर अग्रवाल, उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी ज़िला निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखा कि यदि कोई पति और उसकी पत्नी दोनों सरकारी सेवा में हैं, तो उनकी समस्या को देखते हुए दोनों में से किसी एक को उनकी प्रार्थना पत्र के आधार पर चुनाव ड्यूटी से मुक्ति किया जाए।
UP Election 2022 News यूपी विधानसभा चुनाव 2022 की न्यूज़
उत्तर प्रदेश: आगामी विधानसभा चुनाव के संदर्भ में गोरखपुर में सुरक्षाबलों और पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। सिटी SP सोनम कुमार ने बताया, “हम रोज़ यह फ्लैग मार्च कर रहे हैं ताकि चुनाव से जुड़े लोगों की समस्याओं को समझ सकें और लोगों को चुनाव के प्रति प्रेरित करे सकें।”
वैक्सीनेशन को कल 1 वर्ष पूरे हुए और दुनिया में प्रसन्नता व्यक्त की जा रही है कि भारत ने कोरोना को बेहतर ढंग से नियंत्रित किया है। लेकिन कुछ नेता लोगों को गुमराह कर रहे है कि ये बीजेपी की वैक्सीन है जबकि उनके पिता मुलायम सिंह यादव ने चुपचाप वैक्सीन लगा ली: ब्रजेश पाठक, मंत्री, यूपी
मैंने उनकी (अखिलेश यादव) पत्नी डिंपल जी से अनुरोध किया कि आप अपने पति को भी वैक्सीन लगवा दीजिए ताकि जनता ये ना समझे कि ये कोरोना बढ़ाने वाले नहीं है बल्कि कोरोना बढ़ाने वाले लोग है: ब्रजेश पाठक, मंत्री, यूपी
नोएडा व दादरी विधानसभा में किसानों की समस्या बड़ी है। अभी तक इनके मुआवज़े का प्रकरण पूरा नहीं हुआ। इन्हें इनका मालिकाना हक़ नहीं मिला। कांग्रेस पार्टी सरकार बनती है तो इन्हें मालिकाना हक़ दिया जाएगा। लोग परिवर्तन की लहर चाहते हैं: नोएडा में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए बड़े-बड़े षडयंत्र और साजिश की जा रही हैं। हमारे परिवार की हमसे ज़्यादा चिंता भाजपा को है। हमारा घोषणा पत्र भाजपा के घोषणा पत्र के बाद आएगा: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, लखनऊ

समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र में किसानों को सभी फसलों पर MSP, गन्ना किसानों को 15 दिन में उनका भुगतान, किसानों को सिंचाई के लिए बिजली मुफ्त, ब्याज़मुक्त लोन, किसानों के लिए बीमा एवं पेंशन की व्यवस्था को शामिल किया जाएगा: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, लखनऊ