CM Pushkar Singh Dhami Inaugurates Bal Vigyan Mahotsav 2022 in Champawat पुष्कर सिंह धामी ने बाल विज्ञान महोत्सव 2022 का उद्घाटन किया

CM Pushkar Singh Dhami Inaugurates Bal Vigyan Mahotsav 2022 in Champawat पुष्कर सिंह धामी ने बाल विज्ञान महोत्सव 2022 का उद्घाटन किया।

CM Pushkar Singh Dhami Inaugurates Bal Vigyan Mahotsav 2022 in Champawat उत्तराखंड के चीफ़ मिनिस्टर पुष्कर सिंह धामी ने 19 नवंबर 2022 शनिवार को चम्पावत में बाल विज्ञान महोत्सव 2022 का उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री ने चम्पावत के जवाहर नवोदय विद्यालय में उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् (यूकॉस्ट) देहरादून एवं जिला प्रशासन चम्पावत के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय सीमान्त पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव 2022 का शुभारंभ किया। इस मौके पर 5 वैज्ञानिकों व व्यक्तियों को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया।

CM Pushkar Singh Dhami Inaugurates Bal Vigyan Mahotsav 2022 in Champawat

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह विज्ञान महोत्सव ऐसा पहला विज्ञान आधारित महोत्सव है जो दूर क्षेत्रों में पढ़ रहे छात्र छात्राओं के लिए आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने राज्य के सीमान्त 6 जनपदों से आये सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं समस्त वैज्ञानिक और प्रबुद्ध जनों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया।

पुष्कर सिंह धामी ने बाल विज्ञान महोत्सव 2022 का उद्घाटन किया।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा कि पारम्परिक ज्ञान और आधुनिक विज्ञान, विकास के दो ऐसे घटक हैं जो विज्ञान आधारित विकास के लिए सुदृढ़ नींव का काम करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा सरकार का प्रयास है कि राज्य के हर दूरस्थ क्षेत्र तक वैज्ञानिक तकनीक पहुंचे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार ने आदर्श उत्तराखण्ड के लिए सबसे पहले चम्पावत जनपद को मॉडल जनपद के रूप में विकसित करने का प्रण लिया है। जिसके लिए राज्य सरकार के सभी विभाग अपने स्तर पर कार्य कर रहे हैं और यूकॉस्ट इसमें नोडल एजेंसी का कार्य कर रहा है। राज्य सरकार का प्रयास है कि स्थानीय लोगों को अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *