BJP SP RLD Congress in UP Vidhan Sabha Election यूपी चुनाव न्यूज़

BJP SP RLD Congress in UP Vidhan Sabha Election यूपी चुनाव न्यूज़

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में 85 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम घोषित किये गए हैं. इस लिस्ट में साफ दिखाई दे रहा है कि पार्टी अपने विधायकों के टिकट काटने से परहेज़ कर रही है. लिस्ट में नए लोगों की जगह पुराने चेहरों पर ही भरोसा जताया गया है. इस लिस्ट के ज़रिए बीजेपी ने कांग्रेस के कैम्पेन ”लड़की हूं लड़ सकती हूं” का असर कम करने की कोशिश की है. बीजेपी ने दूसरी लिस्ट में महिलाओं को बड़ी संख्या में टिकट दिये हैं. इसमें 85 में से 15 टिकट महिलाओं को दिये गए हैं.

बीजेपी ने कांग्रेस छोड़कर आईं अदिति सिंह को रायबरेली से टिकट दिया है और बीएसपी से आए रामवीर उपाध्याय को सादाबाद से मैदान में उतारा है. बीजेपी ने मुलायम सिंह के समधी हरिओम यादव को सिरसागंज से टिकट दिया है. इसके अलावा 3 दिन पहले ही विधानसभा उपाध्यक्ष पद और समाजवादी पार्टी से इस्तीफा देने वाले नितिन अग्रवाल को भी हरदोई से चुनाव मैदान में उतारा गया है. पार्टी ने कानपुर में कमिश्नर का पद छोड़ने वाले आईपीएस अधिकारी असीम अरुण को उनकी पसंदीदा सीट कन्नौज से टिकट दिया है. कन्नौज की सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है.

पूरी लिस्ट नीचे देखें.

उत्तर प्रदेश के लिए बीजेपी की दूसरी लिस्ट
उत्तर प्रदेश के लिए बीजेपी की दूसरी लिस्ट
उत्तर प्रदेश के लिए बीजेपी की दूसरी लिस्ट
उत्तर प्रदेश के लिए बीजेपी की दूसरी लिस्ट
उत्तर प्रदेश के लिए बीजेपी की दूसरी लिस्ट
उत्तर प्रदेश के लिए बीजेपी की दूसरी लिस्ट
उत्तर प्रदेश के लिए बीजेपी की दूसरी लिस्ट
उत्तर प्रदेश के लिए बीजेपी की दूसरी लिस्ट
उत्तर प्रदेश के लिए बीजेपी की दूसरी लिस्ट
उत्तर प्रदेश के लिए बीजेपी की दूसरी लिस्ट
उत्तर प्रदेश के लिए बीजेपी की दूसरी लिस्ट
उत्तर प्रदेश के लिए बीजेपी की दूसरी लिस्ट ऊपर है.

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में टीम-9 के अधिकारियों के साथ कोविड संक्रमण के संदर्भ में समीक्षा बैठक की।

उत्तर प्रदेश में हमें भयमुक्त वातावरण देने में सफलता हासिल हुई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाके कभी पलायन के लिए कुख्यात थे। 5 साल में इन इलाकों में लोगों ने देखा होगा कि वहां पर आज के दिन पलायन नहीं होता है। जो लोग पलायन कर चुके थे वे वापस अपने घर आ रहे हैं। अपराधी और पेशेवर माफिया उत्तर प्रदेश से पलायन करते हैं। पहले प्रदेश में पेशेवर माफिया और अपराधी पुलिस को दौड़ाते थे पर आज पुलिस उन्हें दौडाती है, दंगाई भागता है और पुलिस उसे राज्य छोड़ने पर मज़बूर करती है। हमारी सरकार ने 43 लाख गरीबों को मकान दिया। 2 करोड़ 61 लाख गरीबों को घरों में शौचालय दिए। 1 करोड़ 56 लाख परिवारों को निशुल्क रसोई गैस कनेक्शन, 9 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से 5 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा कवर भी दिया: उ.प्र. CM योगी आदित्यनाथ

SP RLD Congress in UP Vidhan Sabha Election
BJP SP RLD Congress in UP Vidhan Sabha Election यूपी चुनाव न्यूज़

आज मतदान के पहले चरण के लिए नामांकन का कार्यक्रम संपन्न होकर दूसरे चरण का नामांकन शुरू हो गया है। भाजपा ने अपनी प्रचार सामग्री के शुभारंभ के साथ चुनाव प्रचार के लिए थीम सॉन्ग को भी आज लॉन्च किया है: लखनऊ के भाजपा मुख्यालय में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने आगरा में ‘राजेश्वर महादेव’ मंदिर में पूजा की।

दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने यूपी यूथ मेनिफेस्टो जारी किया।

भारत को एक नए विजन की ज़रुरत है। भारत को विजन कांग्रेस पार्टी ही दे सकती है, छोटी-छोटी पार्टियां नहीं दे सकती हैं। भाजपा का विजन देश का विजन नहीं है। अगर उत्तर प्रदेश को एक नया विजन नहीं दिया गया तो भारत को एक नया विजन नहीं दिया जा सकता है। उत्तर प्रदेश में हर 24 घंटे में लगभग 880 युवा रोज़गार खोते हैं। भाजपा के पिछले 5 सालों के शासन में लगभग 16 लाख युवाओं ने रोज़गार खोया है। प्रधानमंत्री ने कहा था कि हम आपको हर साल 2 करोड़ रोज़गार देंगे। सच्चाई सबको दिख रही है। ऐसा क्यों हो रहा है। क्योंकि देश का पूरा धन 2-3 बड़े उद्योगपतियों के हाथों में दिया जा रहा है। रोज़गार छोटे और मीडियम व्यवसाय से आते हैं। रोज़गार बड़े-बड़े व्यवसाय से कम आता है। भाजपा की नीति छोटे व्यापारियों को ख़त्म करने की है। नोटबंदी, गलत GST और कोरोना के समय सरकार द्वारा लिए गए गलत निर्णय के कारण 14 करोड़ युवाओं ने रोज़गार खोया है। रोज़गार हम आपको कैसे और किस प्रकार से दिलाएंगे, यह सब हमने अपने मेनिफेस्टो में लिखा है। इस मेनिफेस्टो को बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश के युवाओं के साथ बात की है और जो उनके विचार है वह हमने इस मेनिफेस्टो में डाले हैं: कांग्रेस नेता राहुल गांधी

इस मेनिफेस्टो को बनाने के लिए हमारे नेताओं, कार्यकर्ताओं ने हर ज़िले में युवाओं से बात कर उनकी बड़ी समस्याओं को समझा। उन्हीं में से निकले हुए मुद्दे भर्ती विधान में हैं। इसे भर्ती विधान इसलिए कहा है क्योंकि प्रदेश में बड़ी समस्या भर्ती की है। जब तक आप(जनता) जवाबदेही नहीं मांगेगे तब तक कोई नेता जवाबदेह नहीं बनेगा। जनता को जागरुक होना ही पड़ेगा। जातिवाद, सांप्रदायिकतावाद से आपका पेट नहीं भरने वाला है। इससे सिर्फ़ कुछ राजनीतिक दलों का फायदा होगा। जब आपको मालूम है कि आपको जाति और धर्म के आधार पर वोट मिलेगा। तो फिर आप उसका नल क्यों लगाएंगे, उसकी सड़क, स्कूल क्यों बनाएंगे, उसके लिए कुछ क्यों करेंगे। लेकिन जब सरकार बनाने की बात होती है तब जवाबदेही मांगिए और विकास पर अपना वोट दीजिए : कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *