Constitution Day Samvidhan Diwas will be celebrated on 26 November 2022 को संविधान दिवस मनाया जाएगा
Constitution Day Samvidhan Diwas will be celebrated on 26 November 2022 को संविधान दिवस मनाया जाएगा

26 नवंबर, 2022 को हरियाणा में ”संविधान दिवस” पूरी गरिमा के साथ मनाया जाएगा।भारत सरकार ने इस साल संविधान दिवस को ”भारत-लोकतंत्र की जननी” विषय पर मनाने के निर्णय लिया है।
इस संबंध में मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों, बोर्ड एवं निगमों के प्रबंध निदेशकों और सभी उपायुक्तों को एक संदेश जारी किया गया है।
संविधान दिवस राष्ट्रीय महत्व का दिवस है इसलिए सभी कार्यालयों, स्कूलों, महाविद्यालयों, संस्थानों, स्वायत्त निकायों तथा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में संविधान की प्रस्तावना पढ़ी जाना सुनिश्चित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में आम जनता भी ऑनलाइन भाग ले सकेगी। इसमें भाग लेने वाले नागरिकों को सर्टिफिकेट दिए जाएंगे।
संविधान दिवस के मौके पर संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा दो वेबपोर्टल भी बनाए गए हैं जिनमें readpreamble.nic.in पोर्टल पर अंग्रेजी सहित 22 आधिकारिक भाषाओं में संविधान की प्रस्तावना ऑनलाइन पढ़ी जाएगी जबकि दूसरे पोर्टल constitutionquiz.nic.in पर ‘भारत-लोकतंत्र की जननी’ विषय पर ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता करवाई जाएगी।