Uttarakhand State Chief Minister Pushkar Singh Dhami पुष्कर सिंह धामी ने वैज्ञानिकों के कार्यक्रम में हिस्सा लिया
Uttarakhand State Chief Minister Pushkar Singh Dhami पुष्कर सिंह धामी ने वैज्ञानिकों के कार्यक्रम में हिस्सा लिया

Uttarakhand State Chief Minister Pushkar Singh Dhami पुष्कर सिंह धामी ने 17 नवंबर 2022 गुरुवार को देहरादून में वैज्ञानिकों के एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जीएमएस रोड स्थित वाडिया हिमालयन भूविज्ञान संस्थान में फेडरेशन ऑफ इण्डियन जियो साइंसेज एसोसिएशन के तीसरे त्रैवार्षिक सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। ये सम्मेलन ‘संवहनीय विकास हेतु हिमालय भूविज्ञान’ पर आधारित था।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर फेडरेशन ऑफ इण्डियन जियो साइंसेज एसोसिएशन के विकास के लिए भविष्य में किये जाने वाले प्रयासों पर आधारित पुस्तक एवं वाडिया संस्थान के निदेशक डॉ. कालाचंद सांई द्वारा लिखी गई पुस्तक आर्टिफिशियल इन्टेलिजेंस ऑफ जियो साइंटिस्ट का विमोचन भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमालय और इसका भू वैज्ञानिक महत्व देश और दुनिया के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण है। इसका गहराई से अध्ययन किया जाए तो हम पाते हैं कि हिमालय का भूविज्ञान हमारे विकास का सतत माध्यम भी है।

सीएम धामी के मुताबिक उत्तराखण्ड प्राकृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य है। हमारी प्राकृतिक संपदा एवं जैव विविधता पूरे देश और दुनिया में विशिष्ट है। इन सबके साथ हिमालय हमारे प्रदेश की शोभा बढ़ा रहा है,देश की जलवायु की गुणवत्ता को सुधारने में और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में हिमालय का विशेष महत्व है।

Uttarakhand State Chief Minister Pushkar Singh Dhami पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। दुनिया में भारत का मान, सम्मान एवं स्वाभिमान बढ़ा है। ज्ञान, विज्ञान एवं अनुसंधान के क्षेत्र में अनेक कार्य हो रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में साइंस एवं टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। देश प्राकृतिक संसाधनों का प्रयोग कर वैकल्पिक ऊर्जा के विभिन्न स्रोतों के विकास में कार्य कर रहा है।