Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami ने हरिद्वार में राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी चैम्पियनशिप-2022 का शुभारंभ किया

Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami ने हरिद्वार में राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी चैम्पियनशिप-2022 का शुभारंभ किया

Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami ने हरिद्वार में 48वीं राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी चैम्पियनशिप-2022 का शुभारंभ किया। 17 नवंबर 2022 गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार स्थित पंतद्वीप मैदान पंहुचकर 48 वीं राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी चैम्पियनशिप-2022 का द्वीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया।

मुख्यमंत्री धामी ने देश के 30 राज्यों से आये खिलाड़ियों के साथ सांकेतिक रुप से कबड्डी खेलकर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया।

Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम में खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि खिलाड़ी खेल को खेल की भावना से खेलकर देश का नाम रोशन करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार खेल प्रेमियों के लिए कन्धे से कन्धा मिलाकर खड़ी हैं।

उन्होंने कहा कि कबड्डी एक रोचक खेल है जिसे उन्होंने बचपन में काफी खेला है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से गांवों में छुपी खेल प्रतिभा को मंच देने का कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री के मुताबिक ऐसे प्रतिभावान खिलाड़ी जो अभाव के कारण अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन नहीं कर पाते है उनके लिए प्रदेश सरकार समर्पण भाव से कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज खेलों में पारदर्शी तरीके से प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी योजना और खेल छात्रवृत्ति योजनाएं लागू की हैं। प्रदेश में खिलाड़ियों को तैयारियों के लिए जरुरी सुविधा मिले इसके लिए नई खेल नीति लागू की गई है।

Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देहरादून में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज को स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के रुप में विकसित किया जा रहा है, इसके अलावा ग्राम पंचायतों में ओपन जिम की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने खेल प्रोत्साहन राशि को भी बढ़ाने का काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *