UP Election 2022 Latest News in Hindi Today यूपी चुनाव 2022 की ख़बर

UP Election 2022 Latest News in Hindi Today यूपी चुनाव 2022 की ख़बर

13 जनवरी 2022 की ख़बरें

उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी-रालोद गठबंधन ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 29 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की सूची जारी की।

Samajwadi party candidate list for UP Vidhan sabha election 2022
Samajwadi party candidate list for UP Vidhan sabha election 2022
Samajwadi party candidate list for UP Vidhan sabha election
Samajwadi party candidate list for UP Vidhan sabha election 2022
Samajwadi party candidate list for UP Vidhan sabha
Samajwadi party candidate list for UP Vidhan sabha election 2022

I’ve given my resignation; met Akhilesh Yadav today, will join him. This govt is a liar, no development has been done. Soon, more people will join us: Chaudhary Amar Singh, MLA Apna Dal, Uttar Pradesh

हर चुनाव में हमने हर पार्टी में देखा है​ कि कुछ लोग आते हैं और कुछ लोग जाते हैं, कुछ लोग घबरा जाते हैं कि हो सकता है कि हम यहां से नहीं जीते। मुझे नहीं लगता कि ये ऐसी चीज है जिससे किसी भी पार्टी को घबराना चाहिए: प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस

कांग्रेस पार्टी आज उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी करने जा रही है, 125 प्रत्याशियों की सूची है जिसमें से 50 महिलाएं हैं। हमने प्रयास किया है कि संघर्षशील और पूरे प्रदेश में नई राजनीति की पहल करने वाले प्रत्याशी हों. इस सूची में 40% महिलाएं और 40% युवा हैं। महिलाओं में कुछ पत्रकार, एक अभिनेत्री, कुछ संघर्षशील महिलाएं, ऐसी महिलाएं हैं जिन्होंने अपने जीवन में बहुत अत्याचार देखा और उसके खिलाफ लड़ा, कुछ समाजसेविकाएं हैं: प्रियंका गांधी वाड्रा

आज केंद्रीय चुनाव समिति की UP को लेकर बैठक संपन्न हुई। बैठक में 172 विधानसभा सीटों को लेकर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने की। BJP ने 2017 में जैसी विजय प्राप्त की थी, 2022 में उससे भी शानदार विजय प्राप्त करेंगे: UP के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

चुनाव आयोग के आचार संहिता लगाने के बाद कोई मंत्री और विधायक नहीं रह जाता, उनकी जिम्मेदारी बनती है कि फिर से जनता के बीच जाकर जीत कर आएं। 5 साल जब सत्ता सुख भोगना था तो बीजेपी, गठबंधन और सिस्टम खराब नहीं था: BJP विधायकों के इस्तीफे पर संजय निषाद, निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

जिनको टिकट नहीं मिलने की संभावना है वे जा सकते हैं। UP की राजनीति में ऐसा होता है। जिनको टिकट नहीं मिलने वाले हैं, वे इधर-उधर जाते हैं। हमारे पास ज़्यादा विधायक हैं तो हम कुछ विधायकों के टिकट काटेंगे. उनको पहले सूचना मिल जाती है तो वे दूसरे दलों में जाएंगे ही: कैलाश विजयवर्गीय, नेता, BJP

मैंने सोशल मीडिया पर देखा कि किसी व्यक्ति ने समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव के साथ मेरा फोटो एडिट करके पोस्ट किया है। ये मेरे राजनीतिक जीवन को बर्बाद करने का षड्यंत्र है। मैंने थाना सदर में शिकायत दी है: उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री जी.एस. धर्मेश (12.01)

आज हमने सभी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों की बैठक बुलाई। सभी को निर्वाचन आयोग द्वारा लागू की गई आचार संहिता की जानकारी दी। कोविड दिशानिर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया। ऑनलाइन नामांकन करने की ट्रेनिंग भी दी गई: प्रवीण कुमार लक्षकार, ज़िला चुनाव अधिकारी मिर्ज़ापुर (12.01)

थाना ब्रह्मपुरी में गैंगस्टर एक्ट के एक मामले की विवेचना में पता चला कि अभियुक्त साकिब ने अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित की थी। 6 आवासीय संपत्तियां और 9 वाहन ज़ब्त किए गए हैं। अभियुक्त के खिलाफ वाहन कटान एवं वाहन चोरी के 10 से ज्यादा मामले दर्ज़ हैं: सूरज राय, एसपी मेरठ कैंट(12.01)

अहिंसा चौक से घंटाघर तक फ्लैग मार्च निकाला गया, इसमें हमारे सर्किल के तीनों थाने कवर किए गए। चुनाव को देखते हुए हम तैयारियां कर रहे हैं, उसी को देखते हुए ये फ्लैग मार्च किया गया: शिखर कुमार, एसीपी कानपुर नगर (12.01)

उत्तर प्रदेश के मंत्री धर्म सिंह सैनी ने इस्तीफा दिया।

इस्तीफा देने का सिलसिला 11 तारीख से चला था और यह रोज़ ऐसे ही चलता रहेगा। इस पार्टी में दलितों और पिछड़ों की उपेक्षा हो रही थी इसलिए हमने यह पार्टी छोड़ी है। 10 मार्च को पता चलेगा गरीबों के लिए किसने कितना किया है: धर्म सिंह सैनी

‘सामाजिक न्याय’ के एक और योद्धा डॉ. धर्म सिंह सैनी जी के आने से, सबका मेल-मिलाप-मिलन करानेवाली हमारी ‘सकारात्मक और प्रगतिशील राजनीति’ को और भी उत्साह व बल मिला है। सपा में उनका ससम्मान हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन!: अखिलेश यादव, SP

RLD प्रमुख जयंत सिंह ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और हापुड़ से चार बार विधायक रहे गजराज सिंह का अपनी पार्टी में स्वागत किया।

RLD प्रमुख जयंत सिंह ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और हापुड़ से चार बार विधायक रहे गजराज सिंह का अपनी पार्टी में स्वागत किया।

8 साल पुराने केस में मंत्रिमंडल से इस्तीफा देते ही दूसरे दिन गैर जमानती वारंट जारी हुआ। इस प्रकार से दर्जनों केस भी लगेंगे तो स्वामी प्रसाद मौर्य का मनोबल कमजोर नहीं होगा, ये जितना छेड़ेंगे हम उतनी ही तेजी से इनपर हमलावर होकर नेस्तनाबूद करेंगे: स्वामी प्रसाद मौर्य

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ एक औपचारिक बैठक हुई और मैंने अपने सहयोगियों से उनका परिचय कराया। आज परिचयात्मक कार्यक्रम में हमारे प्रमुख लोगों में 30-35 लोग मौजूद थे। 2017 से पहले जो भाजपा का 45 सीटों का आंकड़ा था हम उनको वहां ले जाएंगे: स्वामी प्रसाद मौर्य

लखनऊ: बीजेपी विधायक विनय शाक्य ने पार्टी से इस्तीफा दिया। विनय शाक्य ने अपने त्याग पत्र में लिखा, “स्वामी प्रसाद मौर्य दलितों की आवाज हैं और वह हमारे नेता हैं। मैं उनके साथ हूं।”

उत्तर प्रदेश: शिवसेना नेता संजय राउत ने भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत से मुजफ्फरनगर में उनके आवास पर मुलाकात की।

हम किसी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे लेकिन हम चाहते हैं कि UP में परिवर्तन हो और परिवर्तन हो रहा है। अगर हमें UP में लड़ना हैं तो हमें किसानों का आशीर्वाद चाहिए:संजय राउत, शिवसेना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *