UP Election 2022 Ki News यूपी विधानसभा चुनाव 2022 लेटेस्ट न्यूज़

UP Election 2022 Ki News यूपी विधानसभा चुनाव 2022 लेटेस्ट न्यूज़

19 जनवरी 2022 की ख़बरें

दिल्ली: समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुईं।

लोकतंत्र में सभी स्वतंत्र होकर अपनी विचारधारा से जुड़ सकते हैं। देश को बचाना है तो राष्ट्रवाद के साथ चलना है, BJP राष्ट्रवाद के लिए अग्रसर रही है। पार्टी जहां से सुनिश्चित करेगी मैं वहां से लड़ूंगी। मेरे लिए ज़रूरी है कि BJP का परचम लहराए: BJP में शामिल होने के बाद अपर्णा यादव

मैं पार्टी को धन्यवाद करती हूं कि उन्होंने मुझे पार्टी का हिस्सा बनने का मौका दिया। मैं हमेशा से पीएम मोदी से प्रभावित रहती थी और मेरे चिंतन में हमेशा राष्ट्र सबसे पहले है और मेरे लिए राष्ट्र धर्म सबसे पहले हैं: बीजेपी में शामिल होने के बाद अपर्णा यादव

मुलायम सिंह की पुत्रवधू होने के बावजूद भी अपर्णा यादव ने अपने विचार रखे हैं। काफी दिनों की चर्चा के बाद उन्होंने भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया: अपर्णा यादव के BJP में शामिल होने पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

मैं अपर्णा यादव जी का हृदय से स्वागत करता हूं। पश्चिम यूपी में चुनाव होने वाला है और SP के शासन में गुंडागर्दी को इतना महत्व दिया जाता है कि पश्चिम उ.प्र. में कोई बेटी सुरक्षित नहीं थी। अपर्णा को शुरू से लगता था कि योगी जी के शासन में एक अच्छा सुशासन है: स्वतंत्र देव सिंह,BJP

मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव का BJP में शामिल होना साबित करता है कि योगी आदित्यनाथ की सरकार में किस तरह से महिलाओं को सुरक्षा देने का काम हुआ है। मुलायम सिंह यादव की बहू हो या स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी दोनों ही BJP में सुरक्षित महसूस करती हैं:केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

उनको(अपर्णा यादव) भाजपा, डबल इंजन की सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली पसंद आई। उन्होंने आज भाजपा की सदस्यता ली, हम उनका स्वागत करते हैं। हमें विश्वास है कि अपर्णा जी भाजपा के साथ मिलकर मज़बूती प्रदान करेंगी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,गौतमबुद्ध नगर

मैं उन्हें (अपर्णा यादव) बधाई दूंगा और हमें खुशी है कि हमारी समाजवादी विचारधारा का विस्तार हो रहा है, मुझे उम्मीद है कि हमारी विचारधारा वहां पहुंचकर संविधान और लोकतंत्र को बचाने का काम करेगी। नेता जी (मुलायम सिंह यादव)ने उन्हें समझने की बहुत कोशिश की: अखिलेश यादव, SP

मैं आजमगढ़ की जनता से अनुमति लेकर ही चुनाव लडूंगा अगर चुनाव लड़ा तो क्योंकि वहां के लोगों ने मुझे जिताया था :अखिलेश यादव,SP

मुझे नहीं लगता कि वो चुनाव लड़ना पसंद करते हैं क्योंकि मैदान में जाने वाले लोग हमेशा मैदान में दिखते हैं.

वो(अखिलेश यादव) मन से चुनाव तो नहीं लड़ने जा रहें बल्कि वो भरे मन से चुनाव लड़ने जा रहे हैं क्योंकि BJP ने CM योगी जी और उपमुख्यमंत्री केशव जी को चुनाव लड़ाने की बात की तो इसे लेकर उनके पार्टी के सदस्यों ने जरूर सवाल किया होगा कि आप क्यों नहीं चुनाव लड़ेंगे? : उत्तर प्रदेश के मंत्री मोहसिन रज़ा

उत्तर प्रदेश में जनता कभी कहीं से भी कमीशन, भ्रष्टाचार को बढ़ावा नहीं देगी। दागियों और बागियों की जुगाड़ से विपक्ष का चौधरी बनने की जंग चल रही है। वो चाहते हैं कि उन्हें सत्ता की ताक़त मिले और वे फिर से पहले की तरह की अराजकता शुरु कर सकें: केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नक़वी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपना दल और निषाद पार्टी के साथ गठबंधन की भाजपा की घोषणा के बाद, अपना दल की प्रमुख अनुप्रिया पटेल, निषाद पार्टी के संजय निषाद, UP के CM योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा और अन्य लोगों की एक तस्वीर साझा की।

UP Election 2022 Ki News
UP Election 2022 Ki News यूपी विधानसभा चुनाव 2022 लेटेस्ट न्यूज़

भाजपा, निषाद पार्टी और अपना दल उत्तर प्रदेश में गठबंधन कर चुनाव लडेगी। ऐसा निर्णय हुआ है। भाजपा की दोनों पार्टियों के साथ सीट को लेकर चर्चा हुई है। हम सब एकसाथ मिलकर 403 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, दिल्ली

अपनी पहली सूची के बाद समाजवादी पार्टी बैकफुट पर आ गई है। अब उनकी हिम्मत नहीं हो पा रही है कि वे दूसरी सूची जारी करें। जैसे इन्होंने माफिया और अपराधियों को पहली सूची में जगह दी है अगर ऐसे ही करते हैं तो जनता के सामने ये मुंह नहीं दिखा पाएंगे: उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ

ममता बनर्जी का उत्तर प्रदेश जाने से समाजवादी पार्टी को कितना फायदा होगा वह मुझे नहीं पता लेकिन उनकी राजनीतिक छवी सनातनी के ख़िलाफ़ है। ममता बनर्जी जिस भी पार्टी से प्रचार करेंगी वह हारेगी। उत्तर प्रदेश में ममता बनर्जी की हिंदी भी कोई नहीं समझेगा: विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी

सीटों की चर्चा सार्थक दिशा में आगे बढ़ रही है। हम ज़ल्द ही सीटों की संख्या को सार्वजनिक करेंगे। 10 मार्च को उत्तर प्रदेश में एक बार फिर NDA की मज़बूत सरकार बनेगी। जिन सीटों पर हम जीत सकते हैं, उन सीटों पर हमारी पार्टी चुनाव लड़ेगी: अपना दल की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल, दिल्ली

मैं आभारी हूं कि मुझे भाजपा में शामिल होने का मौका मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच और विजन बहुत अद्भुत है: भाजपा में शामिल होने के बाद दिवंगत CDS जनरल बिपिन रावत के छोटे भाई कर्नल विजय रावत

चुनावी राज्यों में विपक्ष के लोगों के यहां छापे पड़ते हैं जिससे लोगों को डराया जा सके। क्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और गोवा के मुख्यमंत्रियों के रिश्तेदारों के यहां छापे नहीं पड़ते? भाजपा भी चुनाव लड़ती है उसके साथ केंद्रीय एजेंसी भी चुनाव लड़ती है: छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *