Lunar eclipse चंद्र ग्रहण 10 जनवरी 2020

Lunar eclipse चंद्र ग्रहण 10 जनवरी 2020

Lunar eclipse चंद्र ग्रहण 10 जनवरी 2020


चंद्र ग्रहण वो समय है जब पृथ्वी सूर्य के प्रकाश को चंद्रमा तक पहुंचने से रोकती है। चंद्रग्रहण तीन प्रकार के होते हैं- पूर्ण, आंशिक और उपछाया। इस साल पड़ने वाले चार चंद्रग्रहणों में से एक 10 जनवरी को होगा। साल 2020 का पहला चंद्रग्रहण 10 जनवरी को रात 10 बजकर 39 मिनट पर शुरू होगा।

यह चंद्र ग्रहण पेनुमब्रल(उपछाया) होगा, जिसका अर्थ है कि पृथ्वी सूर्य की रोशनी को चंद्रमा तक पहुंचने से कुछ हद तक रोक देगी और केवल बाहरी छाया (पेनम्ब्रा) चंद्रमा पर गिरेगी।

यह उपछाया चंद्रग्रहण है जिसका बहुत प्रभाव नहीं होता है क्योंकि इसमें चंद्रमा की काली छाया पृथ्वी पर नहीं पड़ती है।

10 जनवरी का चंद्र ग्रहण पूर्णिमा के साथ होगा यानी 10 जनवरी पूर्णिमा की रात है।

जनवरी की पूर्णिमा 2020 के पूरे साल की पहली पूर्णिमा है।

भारत में 10 जनवरी को चंद्रग्रहण रात 10:39 बजे से 11 जनवरी रात 2:42 बजे तक देखा जा सकता है। यानी चंद्रग्रहण 4 घंटे से अधिक समय तक जारी रहेगा।

उपछाया चंद्रग्रहण दुनिया के इन हिस्सों में दिखाई देगा:

एशिया
अफ्रीका
ऑस्ट्रेलिया
यूरोप
उत्तरी अमेरिका के कुछ उत्तर-पूर्वी हिस्से
दक्षिण अमेरिका के कुछ पूर्वी हिस्से
हिंद महासागर
अटलांटिक महासागर

अगला चंद्र ग्रहण


10 जनवरी के बाद साल का अगला चंद्र ग्रहण 5 जून 2020 को होगा, उसके बाद 5 जुलाई 2020 को और फिर 30 नवंबर, 2020 को।

एक वर्ष में 365 दिन और प्रत्येक वर्ष में लगभग 12 पूर्णिमा पड़ती हैं। प्राचीन लोग प्रकृति के मौसम में परिवर्तन को समझने के लिए 12 पूर्णिमा का उपयोग करते थे। जिसके कारण उन्होंने प्रत्येक पूर्णिमा का नाम अलग-अलग रखा। कुछ नाम चंद्रमा के आकार या उपस्थिति पर आधारित होते हैं, जबकि अन्य एक निश्चित महीने, मौसम, या खगोल घटना के दौरान पूर्णिमा का अर्थ बताते हैं। यहां तक ​​कि अंग्रेजी का Month शब्द भी Moon शब्द से लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *